फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PM XI Video: बीच मैच में सरफराज खान से हुई बड़ी गलती, रोहित शर्मा का फूटा गुस्सा, पीठ पर जड़ा मुक्का

Sun, 01 Dec 2024 06:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा

सार

वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही सरफराज गेंद उठाने के लिए नीचे झुकते हैं तभी स्लिप पर तैनात रोहित उनकी पीठ पर जोर से मुक्का जड़ देते हैं। अब फैंस को दोनों की मस्ती का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
रोहित-सरफराज - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के बीच दो दिवसीय अभ्यास मैच खेला गया। कैनबेरा में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने विपक्षियों को छह विकेट से हरा दिया। अब मैच से जुड़े कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो रोहित शर्मा और सरफराज खान की जुगलबंदी का है, जिसमें हिटमैन को विकेटकीपर की पीठ पर मुक्का मारते देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

रोहित-सरफराज - फोटो : X
हिटमैन ने मारा सरफराज की पीठ पर मुक्का, वीडियो
दरअसल, इस मुकाबले में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सरफराज खान ने निभाई। पारी का 23वां फेंक रहे हर्षित राणा जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद उन्होंने बाउंसर डाली, जिसे ओलिवर डेविस समझने में नाकाम रहे और हिट करने से चूक गए। हैरानी की बात यह है कि बल्लेबाज के अलावा विकेट के पीछे खड़े सरफराज भी गेंद को समझ नहीं पाए और पहले प्रयास में गेंद पकड़ने से चूक गए। इसके बाद वह गेंद के पीछे दौड़े और उसे पकड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है जैसे ही सरफराज गेंद उठाने के लिए नीचे झुकते हैं तभी स्लिप पर तैनात रोहित उनकी पीठ पर जोर से मुक्का जड़ देते हैं। अब फैंस को दोनों की मस्ती का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

शुभमन गिल-हर्षित राणा - फोटो : BCCI
मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रधानमंत्री एकादश ने 43.2 ओवर में 10 विकेट पर 240 रन बनाए। उनकी तरफ से सैम कोंस्टास ने शतक जड़ा। उन्होंने 97 गेंदों का सामना किया और 14 चौके व एक छक्की की मदद से 107 रन बनाए। इस दौरान हर्षित राणा ने चार विकेट लिए। जवाब में भारत ने 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 241 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। चूंकि यह मुकाबला 46 ओवर तक खेलना था, इसलिए टीम इंडिया ने खेल जारी रखा। इस तरह भारत ने 17 रन की बढ़त बनाई। इस दौरान भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वह सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें