रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
रोहित को हालांकि तेंदुलकर के विश्व कप में 2278 रन के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन 23वां रन बनाते ही हर चार साल में होने वाले इस टूर्नामेंट में उनके 1000 रन पूरे हो जाएंगे और इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के 21वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित ने अब तक विश्व कप में 16 मैचों में 977 रन बनाए हैं।
तेंदुलकर के अलावा भारत की तरफ से विराट कोहली (1029 रन) और सौरव गांगुली (1006 रन) ने विश्व कप में 1000 से अधिक रन बनाए हैं।