फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बच्चों को क्रिकेट सिखाएंगे रोहित शर्मा, इस कोचिंग अकादमी के बने ब्रांड दूत

Thu, 16 Apr 2020 12:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा को यहां स्थित क्रिकेट अकादमी 'क्रिककिंगडम' का ब्रांड दूत नियुक्त किया गया है। यह अकादमी वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप कम होने के बाद अपने 'ऑनलाइन प्लेटफॉर्म' के जरिए भी कोचिंग की सुविधा देगी।

विज्ञापन


क्रिककिंगडम की मदद से कोचों की सेवाएं लेने के अलावा मैदान और नेट की सुविधा की बुकिंग की जा सकती है और साथ ही यह अकादमियों का प्रबंधन भी करती है। प्रेस विज्ञप्ति में रोहित के हवाले से कहा गया, 'क्रिककिंगडम खेल के महान खिलाड़ी तैयार करने वाली पारंपरिक विधियों को आधुनिक वैज्ञानिक ट्रेनिंग पद्धतियों के साथ मिलाना चाहता है।'

रोहित का नाम अकादमी के निदेशक के रूप में भी प्रस्तावित किया गया है। मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी इस अकादमी के मेंटर में से एक हैं। यह अकादमी चार वर्ग में कोचिंग देती है जिसमें पांच से आठ वर्ष, आठ से 13 वर्ष, 13 वर्ष से अधिक और क्लब एवं एलीट स्तर के क्रिकेटर शामिल हैं।
विज्ञापन

 
इस अकादमी के साथ कम से कम 20 कोच जुड़े हैं और इनमें से अधिकांश ने जमीनी स्तर और जूनियर स्तर पर काम किया है। इन कोचों में प्रदीप इनगाले, पराग मदकइकर, सुभाष रंजने और प्रथमेश सालुंखे प्रमुख हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें