IPL 2019 के खत्म होते ही इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। भारतीय टीम के उपकप्तान और मुंबई को चौथी बार IPL का सिकंदर बनाने के बाद रोहित शर्मा ने ट्रॉफी उठाने से पहले अपनी बेटी को गोद में उठाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बेटी समायरा के साथ रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
IPL के ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से रोहित शर्मा और उनकी बेटी समायरा का एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रोहित शर्मा समायरा के साथ खुशी मनाते और खेलते हुए नजर आ रहे हैं। फैन्स को भी रोहित और समायरा का यह वीडियो खासा पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
परिवार संग रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
IPL 2019 का फाइनल जीतने के बाद मैदान पर रोहित शर्मा ने समायरा से जमकर लाड़ किया। इससे पहले भी रोहित क्वालीफायर- 1 में चेन्नई को हराने के बाद परिवार समेत ग्राउंड पर ही बैठे नजर आए थे।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर की कसी हुई गेंदबाजी के बाद लसिथ मलिंगा के आखिरी ओवर के कमाल से मुंबई ने उतार-चढ़ाव से भरे रोमांचक फाइनल में रविवार 12 मई को चेन्नई को एक रन से हरा दिया।