फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma Record: 83 मैच में 62 जीत, भारत के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित; देखें कोहली और धोनी का रिकॉर्ड

Wed, 14 Jun 2023 02:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत पिछले दस वर्षों में कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सका है, एमएस धोनी के 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से यह कारनामा कोई नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत सबसे बेहतर है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 209 रन की विशाल हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारत लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारा है। 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी विराट कोहली की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था।
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद से कप्तान रोहित पर फैंस से कप्तानी छोड़ने का दबाव दिया जा रहा है, लेकिन रोहित शर्मा अभी तक भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के कप्तानों की तुलना करें तो रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत 74.69 है, जो की सभी कप्तानों में सबसे ज्यादा है। रोहित शर्मा ने बतौर भारतीय कप्तान 83 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 62 में जीत हासिल हुई है। रोहित को 20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रा रहा। 

भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान विराट कोहली रहे हैं, जिन्होंने अपने 213 मैच में से 135 जीते हैं और 60 मैच हारे हैं, उनका जीत प्रतिशत 63.38 है। अगर हम सबके चहेते एमएस धोनी की बात करें तो धोनी इस सूची में 53.61 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं की भले ही रोहित अभी तक कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सके हों लेकिन उनकी कप्तानी और प्रतिभा पर कभी शक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था भारत
 भारत पिछले दस वर्षों में कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सका है, एमएस धोनी के 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से यह कारनामा कोई नहीं कर पाया है। साल 2022 में रोहित ने टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया था पर टीम सेमीफाइनल तक ही पहुंच सकी थी और इंग्लैंड से हार गई थी। साल 2023 में अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहली बार कप्तानी कर रहे रोहित इस प्रारुप में भी विफल रहे हैं। अब इस साल होने वाले विश्व कप में रोहित को यह मौका फिर मिलेगा की वह आईसीसी टूर्नामेंट जीतकर ट्रॉफी घर लाएं। 

सौरव गांगुली का मानना है कि विश्व कप में भी रोहित शर्मा कप्तान की भूमिका निभाएं और टीम को जीत दिलाएं। लेकिन, शायद यह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का उनका आखिरी मौका हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है की भारत को इस विश्व कप के बाद एक नया कप्तान मिल सकता है, इसकी अभी कोई पुष्टी नहीं की गई है लेकिन यह स्पष्ट है की रोहित को विश्व कप में बड़ी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाना बहुत जरुरी होगा।

कोहली भी नहीं जीते आईसीसी ट्रॉफी
रोहित से पहले भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी, लेकिन वह भी अपने कप्तानी के दौर में कोई भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने में असफल रहे थे। विराट कोहली ने भारत को कई अहम सीरीज में जीत दिलाई है। विराट की कप्तानी में भारत ने चार आईसीसी टूर्नामेंट में शिरकत की है पर किसी में भी जीत हासिल नहीं कर पाई थी। साल 2017 में चैंपियंन ट्ऱ़ॉफी में फाइनल में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, साल 2019 में विश्व कप में भारत को न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा था। आखिर में विराट की कप्तानी में साल 2021 में भारत ने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शिरकत की लेकिन दुर्भाग्य से वहां भी भारत को न्यूजीलैंड से हार मिली। इसी साल भारतीय टीम टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें