फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma Dance: पत्नी के भाई की शादी में पहुंचे रोहित शर्मा, रितिका संग खूब किया डांस, देखें वीडियो

Fri, 17 Mar 2023 04:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शादी समारोह में डांस करते दिख रहे हैं। हिटमैन के डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पहली बार किसी ने रोहित को इस तरह डांस करते हुए देखा है।
विज्ञापन
रोहित और रितिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में वनडे सीरीज खेल रही है। भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई है। रोहित पारिवारिक प्रतिबद्धताओं की वजह से पहले वनडे में नहीं खेल पाए। बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते वक्त नहीं बताया था कि रोहित किन कारणों से नहीं खेलेंगे। हालांकि, अब उसका खुलासा हो चुका है। रोहित पत्नी रितिका के भाई की शादी समारोह में पहुंचे हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। 
विज्ञापन

अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शादी समारोह में डांस करते दिख रहे हैं। हिटमैन के डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पहली बार किसी ने रोहित को इस तरह डांस करते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ भी आई है। वीडियो में रोहित पत्नी रितिका के साथ पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा- हिटमैन को पहले ऐसे डांस करते नहीं देखा। दूसरे फैन ने लिखा- हिटमैन अपने बेस्ट मूव्स दिखाते हुए।
विज्ञापन

कुछ फैंस ने तो रोहित के डांस को उनके बैटिंग फुटवर्क से जोड़ दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- उनका फुटवर्क यहां भी शानदार था। हालांकि, लेग साइड हावी था। हाथ शरीर के करीब थे, जो अच्छा भी है। उनके सिर पर ध्यान दें, यह अभी भी स्थिर है। संगीत डासिंग में मास्टरक्लास। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दूसरे और तीसरे मैच के लिए वापसी करेंगे और टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें