फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20I Cricket: रोहित150 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय, लंबी पारियां खेलने के मामले में भी हिटमैन अव्वल

Sun, 21 Nov 2021 08:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 150 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 50 रन से ज्यादा के स्कोर बनाने के मामले में भी उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टी-20 कप्तान रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 150 छक्के पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में उन्होंने तीन छक्के लगाए और यह कीर्तिमान अपने नाम किया। रोहित यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनसे ज्यादा छक्के सिर्फ न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने लगाए हैं। गुप्टिल ने 107 पारियों में 161 छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित ने 111 पारियों में 150 छक्के लगाए हैं। इस मैच में रोहित ने 50 रन से ज्यादा की पारियां खेलने के मामले में विराट को पीछे छोड़ दिया और बड़ी पारियां खेलने के मामले में अव्वल खिलाड़ी बन गए। 
विज्ञापन


विराट ने टी-20 क्रिकेट में 29 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जबकि रोहित 30 बार ऐसा कर चुके हैं। हालांकि अर्धशतक लगाने के मामले में विराट अभी भी सबसे आगे हैं। उन्होंने 29 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि रोहित के नाम 26 अर्धशतक हैं, लेकिन उन्होंने टी-20 में चार शतक भी लगाए हैं। इसी वजह से वो बड़ी पारियां खेलने के मामले में सबसे आगे हैं। 

 
अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी पारियां रन छक्के
मार्टिन गुप्टिल 107 3248 161
रोहित शर्मा 111 3197 150
क्रिस गेल 79 1899 124
इयोन मॉर्गन 105 2428 119
एरोन फिंच 83 2608 113
टी-20 में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर
विज्ञापन

रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा रन की पारियां खेलने वाले ओपनिंग बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 30 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। उनके बाद पाकिस्तान के ओपनर बाबर आजम का नाम आता है, जिन्होंने 25 बार 50 रन से ज्यादा की पारियां खेली हैं। वहीं डेविड वार्नर और मार्टिन गुप्टिल ने 22 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया है। 

विराट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रोहित
रोहित इस मैच में टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। फिलहाल विराट भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट को पीछे छोड़ने के लिए रोहित को इस मैच में 87 रन बनाने थे, लेकिन वो सिर्फ 56 रन ही बना पाए। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 107 पारियों में 3248 रन बनाए हैं, जबकि विराट ने 87 पारियों में 3227 रन बनाए हैं। वहीं 111 पारियों में रोहित के नाम 3197 रन हैं। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें