फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोहित शर्मा को देखते ही रोने लगा एक नन्हा फैन, भारतीय कप्तान की प्रतिक्रिया जीत लेगी आपका दिल, देखें

Tue, 10 Jan 2023 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

रोहित पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से चोट के कारण टीम से बाहर थे। वह बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ-साथ श्रीलंका के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज में नहीं खेले। अब उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
नन्हे फैन से बात करते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। गुवाहाटी में हो रहे वनडे से पहले भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए थे। इस दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा को अपने कुछ फैन के साथ बातचीत करने का मौका भी मिला, लेकिन एक ऐसी स्थिति भी आई जब एक नन्हा फैन हिटमैन से मिलने पर रोने लगा। इसके बाद कप्तान रोहित ने जिस तरह से उस नन्हे फैन को समझाया, वह आपका दिल जीत लेगी।
विज्ञापन

रोहित उस नन्हे फैन को दिलासा देने के लिए उसके करीब चले गए। इसके बाद कप्तान ने उससे पूछा- क्यों रो रहे हो तुम। छोटे बच्चे हो अभी। फिर रोहित बड़े ही क्यूट अंदाज में उस नन्हे फैन की गाल खींचते हैं और बताते हैं कि वह कितना क्यूट है। फिर रोहित उस फैन से फोटो खिंचवाने के लिए कहते हैं। इस पर वह नन्हा फैन मुस्कुराने लगता है। रोहित के इस क्यूट अंदाज का वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रोहित पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से चोट के कारण टीम से बाहर थे। वह बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ-साथ श्रीलंका के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज में नहीं खेले। हालांकि, श्रीलंकाई टीम के खिलाफ वनडे मैचों में फिर से मैदान में उतरते ही रोहित अपनी फॉर्म हासिल करना चाहेंगे।

हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले रोहित और रोते हुए फैन के बीच के सुनहरे पल ने सभी का दिल चुरा लिया है। यहां देखें वीडियो-

रोहित ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ फैन्स को ऑटोग्राफ भी दिए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन

इससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में  रोहित ने अपने टी20 भविष्य सहित कई विषयों पर बात की। अनुभवी बल्लेबाज ने पुष्टि की कि उनका खेल के सबसे छोटे प्रारूप को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। रोहित ने कहा- हमारे पास केवल छह टी20 हैं, तीन खत्म हो गए हैं। इसलिए हम मैनेज करेंगे। आईपीएल के बाद देखेंगे कि क्या होता है, लेकिन निश्चित रूप से मैंने टी20 छोड़ने का फैसला नहीं किया है। भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि फिलहाल उनका और टीम का ध्यान वनडे विश्व कप है जो इस साल के अंत में भारत में ही होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें