टीम इंडिया आज पांच मैचों की वन-डे सीरीज का पांचवां व फाइनल मुकाबले खेलने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में फैंस के चहेते रोहित शर्मा के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का गोल्डन चांस होगा। आइए जानते हैं पांचवें वन-डे में हिटमैन कौन से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।