फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने तोड़ा टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बने सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

Sat, 09 Feb 2019 07:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में रोहित शर्मा ने कमाल कर दिया। ऑकलैंड में उन्होंने टी-20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इस मैच से पहले रोहित 91 मैच की 83 पारियों में 2238 रन बना चुके थे और उन्हें टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा बल्लेबाज बनने के लिए 35 रन की और दरकार थी। मगर स्पिनर ईश सोढ़ी की गेंद पर अपना तीसरा छक्का जमाते हुए उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन

2 of 6
इस कमाल से पहले वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर थे। रोहित से ऊपर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (जो इस सीरीज में नहीं खेले रहे) थे, उनके नाम 74 पारियों में 2272 रन है।
विज्ञापन

3 of 6
तीसरे क्रम पर शोएब मलिक का नंबर आता है, जिन्होंने 104 पारियों में 2263 रन दर्ज हैं। आउट होने से पहले रोहित ने 50 रन की पारी खेली। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका 16वां अर्धशतक था। रोहित अब टी-20 इंटरनेशनल में 84 पारियों में 2288 रन बना चुके हैं।

4 of 6
भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट मे दूसरे नंबर पर नियमित कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने 65 मैचों में 2167 रन बनाए हैं। कोहली का बल्लेबाजी औसत 49.25 का है और स्ट्राइक रेट है 136.11 प्रति 100 गेंद।
विज्ञापन

5 of 6
इस मैच में  रोहित शर्मा ने एक और बड़ा कारनामा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय पारी में दूसरा छक्का लगाते ही 'हिटमैन' ने टी-20 में अपने छक्कों का 'शतक' पूरा किया। रोहित यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मार्टिन गप्टिल
अपनी पारी में रोहित ने कुल चार छक्के जमाए, इस तरह उनके नाम टी-20 में 101 छक्के हो चुके हैं। अब उनसे आगे मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल यह कमाल कर चुके हैं। दोनों के नाम 103-103 छक्के हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें