फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चयनकर्ता का सुझाव, बताया किस भारतीय जोड़ी को टी-20 वर्ल्ड कप में करनी चाहिए ओपनिंग

Tue, 30 Mar 2021 03:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने कई प्रयोग किए। इसी साल देश में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम ने अलग-अलग तरह के बदलाव किए। इनमें सबसे अधिक प्रयोग सलामी बल्लेबाजी में देखने को मिले। 

विज्ञापन


पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम हर बार अलग-अलग जोड़ियों के साथ उतरी। लेकिन आखिरी मैच में विराट ने रोहित के साथ पारी की शुरुआत की. यही नहीं इसके बाद विराट ने वर्ल्ड कप में भी ओपनिंग करने की इच्छा जताई। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि इसपर फैसला बाद में लिया जाएगा। लेकिन इन सबसे अलग भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह का मानना है कि आगामी टी-20 विश्व कप में भारत को रोहित शर्मा और शिखर धवन की अनुभवी सलामी जोड़ी के साथ ही उतरना चाहिए।

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के बाद कोहली ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पारी का आगाज करेंगे जिससे विश्व कप में उनके और रोहित शर्मा के सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरने की संभावना जताई जाने लगी। धवन को श्रृंखला के पहले मैच के बाद बाहर कर दिया गया था। कोहली और रोहित ने अंतिम टी-20 में पारी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


शरणदीप ने पीटीआई से कहा, ‘यह हैरानी भरा था। उसने (धवन) आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था, ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया। जब भी वह खेलता है तो अच्छा प्रदर्शन करता है। वह मानसिक रूप से बेहद मजबूत है। हो सकता है कि वे कुछ विकल्प आजमाना चाहते हों लेकिन मेरा मानना है कि रोहित और धवन का दाएं हाथ और बाएं हाथ के बल्लेबाज का संयोजन विश्व कप में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प होगा।’

उन्होंने कहा, ‘आप एक मैच के आधार पर आकलन नहीं कर सकते। उसने बाद में वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया। टीम का निर्धारण करने में आईपीएल की भूमिका अहम होगी। टीम में जगह बनाना आसान नहीं है। इशान किशन को भी टीम में जगह बनाने के लिए बेजोड़ प्रदर्शन करना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें