फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा-मयंक अग्रवाल ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 11 साल बाद सहवाग-द्रविड़ को पछाड़ा

Thu, 03 Oct 2019 05:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के वाई.एस. राजशेखर रेड्डी मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने एक और रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया । दोनों ने 15 साल पुराने वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन रोहित और मंयक की सलामी जोड़ी ने 202 रन से आगे खेलना शुरु किया। रोहित ने धमाकेदार अंदाज में दूसरे दिन की शुरुआत चौके से की। दोनों की साझेदारी जैसे ही 219 की हुई, उसी समय उन्होंने सहवाग और गंभीर के 15 साल पुराने  रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित और मयंक की सलामी  जोड़ी  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक रन की ओपनिंग साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई।
विज्ञापन

3 of 4
सहवाग-गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित और मयंक से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक रन की ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था। उन्होंने साल 2004 में कानपुर के मैदान में 218 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी।
विज्ञापन

4 of 4
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन रोहित शर्मा के शतक जड़ने के बाद मंयक अग्रवाल ने दूसरे दिन शानदार शतक ठोका। 68वें ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें