रोहित शर्मा और महेला जयवर्धने
वहीं, जयवर्धने की बात का समर्थन करते हुए रोहित ने कहा, 'यह खेल और टूर्नामेंट के लिए अच्छा है। आखिर आप दिन में सही फैसले देखना चाहते हो और डीआरएस से हमें मदद ही मिलेगी। रोहित ने यह भी कहा कि लीग में इस बार वह अपने बल्लेबाजी क्रम को गोपनीय रखेंगे।
बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस तीन बार खिताब जीत चुकी है। इस बार भी उसकी नजर खिताब जीतने पर होगी। खिताब जीतने को लेकर जयवर्धने ने कहा कि, हम अपनी टीम को खिताब के दावेदार के तौर पर नहीं देख रहे। हमारी टीम बाकी दूसरी टीमों की तरह ही अच्छी है और हम सिर्फ अपने मैच पर फोकस करेंगे।