टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। 23 अक्तूबर को होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप इससे काफी पहले शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले टूर्नामेंट में शामिल सभी 16 टीमों के कप्तान साथ नजर आए। सभी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का जन्मदिन भी मनाया। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में मिलने पर क्या बातें करते हैं।