विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में रोहित शर्मा ने आखिरकार साबित कर ही दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज माना जााता है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी का बतौर टेस्ट सलामी बल्लेबाज यह पहला मैच था। पूरी दुनिया की निगाहें उनपर टिकी हुईं थी। कंधों पर उम्मीदों का बोझ लिए रोहित ने अपने फैंस को निराश नहीं किया।
टेस्ट क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी पहली ही पारी में शानदार शतक जड़ते हुए रोहित ने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया, जिन्हें लगता है कि वो टेस्ट क्रिकेटर नहीं हैं। रोहित ने लंच ब्रेक से ठीक पहले चौका जमाते हुए पचासा पूरा किया। लंच के बाद गेंदों में सैकड़ा जमाया तो मजेदार बात यह है कि उन्होंने अपना खाता भी बाउंड्री से ही खोला था। अब सोशल मीडिया पर चारों ओर रोहित ही छाए हुए हैं। उन्हें लेकर तरह-तरह के मीम बन रहे हैं तो आलोचकों को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। आगे देखिए ऐसे ही मजेदार सोशल मीडिया रिएक्शंस