फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीज पर रोहित की मौजूदगी ने दिलाई इंग्लैंड के बल्लेबाज को साहस

Thu, 14 Apr 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस टीम में इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर का कहना है कि आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत में कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी के कारण उन्होंने काफी धैर्यपूर्ण खेल दिखाया।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने बुधवार रात्रि को केकेआर को छह विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। रोहित ने नबाद 84 रन बनाए जबकि बटलर ने 22 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली।

बटलर ने कहा, "दूसरे छोर पर रोहित के होने से बड़ी मदद मिली चूंकि वह बड़े शांत स्वभाव के हैं। चीजों को अपने नियंत्रण में रखते हैं और वह बड़े आत्मविश्वास के साथ खेल रहे थे। इसने मुझे भी संयमित रखा। वो टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।"
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार के बाद बटलर काफी निराश थे लेकिन 10 दिनों के अंदर फिर से इसी मैदान पर अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियस की जीत से  वह अब काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि पुणे के खिलाफ मैच में हार के बाद वापसी करते हुए जीत से अच्छा लगा।

पुणे के खिलाफ बटलर खाता भी नहीं खोल सके थे लेकिन केकेआर के उन्होंने अच्छी पारी खेली। बटलर ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उनका वनडे और टी-20 के लिए दक्षिण अफ्रीकी दौरा काफी अच्छा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें