फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित को कैच छोड़ना पड़ा भारी, कप्तान कोहली से सुनना पड़ी ये बात

Fri, 22 Sep 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : cricwizz
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली स्टेडियम में अपना 120 प्रतिशत झोंकते हैं और इस बात का जिक्र वो पहले कई बार कह चुके हैं। इसके साथ ही वो अपनी इच्छा जता चुके हैं कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मैदान के अंदर अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर दूसरे वन-डे में एक समय विराट कोहली भड़क गए। ये वाकया हुआ जब भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर रोहित शर्मा ने पहली स्लिप में ट्रेविस हेड का आसान कैच टपका दिया।

रोहित शर्मा ने ट्रेविस हेड का जो कैच छोड़ा, उसका वीडियो देखने के लिए क्लिक करें यहां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित के कैच छोड़ते ही कप्तान कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा, 'कैच पकड़ना नहीं आता तो स्लिप में खड़ा क्यों होता है।' टीम इंडिया के कप्तान विराट को अपनी बात अच्छे से रखते आती है और उन्होंने मजाक करते हुए रोहित पर तंज भी कस दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दूसरे वनडे में रोहित शर्मा बल्ले से भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। कप्तान विराट की शानदार बल्लेबाजी 92 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ये मुकाबला 50 रन से जीत लिया। विराट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया। इसके अलावा युवा चाइनामैन गेंदबाज वनडे में हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिनर भी बने।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें