फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहन जेटली ने डीडीसीए अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन, भारी गुटबाजी के बीच मिल रहा समर्थन

Thu, 08 Oct 2020 05:21 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिता अरुण जेटली के साथ रोहन जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter@rohanjaitley
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने बुधवार को दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। डीडीसीए में भारी गुटबाजी के बावजूद उनके नाम पर सहमति बन रही है। अरुण खुद 14 वर्षों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे। अब रजत शर्मा के इस्तीफा देने के बाद रोहन ने इस पद पर ताल ठोकी है। उनके साथ बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी शशि खन्ना ने कोषाध्यक्ष और मंजीत सिंह ने डायरेक्टर पद पर नामांकन भरा। डीडीसीए में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और चार निदेशकों के पद पर चुनाव होना है। रोहन के सामने डीडीसीए की गुटबाजी, अदालती कार्यवाही पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपये और डीडीसीए ग्राउंड स्टाफ को लंबे समय से नहीं मिल रहे वेतन को बहाल करना जैसी चुनौतियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें