फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101वें खिताब के साथ रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचे फेडरर

Mon, 01 Apr 2019 10:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
roger federer
विज्ञापन

मियामी मास्टर्स के रूप में अपना रिकॉर्ड 101वां खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर एटीपी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 37 वर्षीय फेडरर ने फाइनल में गत चैंपियन जॉन इस्नेर को आसानी से 6-1,6-4 से हराकर मियामी में अपनी चौथी ट्रॉफी जीती।

विज्ञापन


फेडरर का यह 50वां मास्टर्स फाइनल था। उनके 28 मास्टर्स खिताब हो गए हैं। फेडरर की यह इस्नेर पर आठ मैचों में छठी जीत है। इस जीत से फेडरर ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हटाकर फिर से दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी बन गए हैं।

नोवाक जोकोविच पहले, राफेल नदाल दूसरे और अजेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे नंबर पर कायम हैं। ऑस्ट्रिया के स्टेफानोस सितसिपास दो स्थान के फायदे से कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मियामी ओपन: जॉन इस्नर को हराकर फेडरर चौथी बार बने चैंपियन

रोजर फेडरर - फोटो : file photo
स्विस टेनिस स्टार रोज फेडरर ने अमेरिका के जॉन इस्नर को हराकर चौथी बार मियामी ओपन का खिताब अपने नाम किया। फेडरर ने रविवार को हुए मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में इस्नर को 6-1, 6-4 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि यह फेडरर के करियर का 101 वां खिताब है।

इसस पहले फेडरर ने शनिवार को मियामी ओपन 2019 के सेमीफाइनल में 19 वर्षीय डेनिस शापोवलोव को 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। जबकि दिग्गज टेनिस स्टार ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-0, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने डब्ल्यूटीए मियामी ओपन के फाइनल में उलटफेर करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा को शिकस्त देकर अपने एकल करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता था। 22 साल की इस खिलाड़ी ने प्लिस्कोवा को 7-6, 6-3 से मात दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें