फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला ने लाहौर में देखा श्रीलंका-अफगानिस्तान का मैच, पीसीबी ने शेयर की फोटो

Tue, 05 Sep 2023 07:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला पीसीबी के निमंत्रण पर पाकिस्तान पहुंचे हैं। दोनों अधिकारियों ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के मैच का मजा गद्दाफी स्टेडियम में लिया। 
 
विज्ञापन
राजीव शुक्ला और रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और अफगानिस्तान के मुकाबले का आनंद लिया। यह एशिया कप 2023 का आखिरी ग्रुप मैच है। पीसीबी ने यह मैच देखने और रात्रिभोज के लिए बीसीसीआई अधिकारियों को निमंत्रण भेजा था। ऐसे में बीसीसीआई के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष यह मैच देखने पहुंचे हैं। ये दोनों अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


पीसीबी ने बीसीसीआई के दोनों अधिकारियों की फोटो शेयर करते हुए लिखा "बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच देख रहे हैं।"



पंजाब के अमृतसर हवाई हड्डे पर पहुंचने के बाद राजीव शुक्ला ने कहा था कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है। उन्होंने कहा, ''दो दिवसीय दौरा पूरी तरह से क्रिकेट के नजरिए से है, राजनीतिक कुछ भी नहीं है।''
विज्ञापन


रोजर बिन्नी और राजीव शुक्ला लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों से मुलाकात की। बीसीसीआई के दोनों पदाधिकारियों ने पीसीबी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी हिस्सा लिया। 

2004 में भी पाकिस्तान गए थे राजीव शुक्ला
बिन्नी और शुक्ला के अलावा बीसीसीआई के सचिव जय शाह भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकल में हुए मैच में मौजूद थे। इसके बाद तीनों तीन सितंबर को भारत वापस आ गए। अब बिन्नी और राजीव शुक्ला पाकिस्तान में हैं। राजीव शुक्ला 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में गई टीम के साथ भी पाकिस्तान गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें