भारतीय क्रिकेट के जाने-माने बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का एक यूट्यूब से बात करते हुए उनका दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के कारण उनके करियर को हुआ नुकसान नहीं तो वह भी 249 मैच खेलते।
वहीं जब भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था तो माना जा रहा था कि वो लंबा खेलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उथप्पा ने अपने करियर में मात्र 46 मैच और टी20 करियर 13 मैच का ही खेले। उन्होंने 2007 में स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में कदम रखा था
उथप्पा ने भारत के लिए 46 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 934 रन बनाए। वहीं 13 टी20 मैच में उन्होंने 249 रन बनाए। उन्होंने कहा कि अगर आप मेरे इंटरनेशनल के आंकड़े देखेंगे, तो आपको मालूम चलेगा कि मैंने तीन से ज्यादा मैचों में एक पोजीशन पर बल्लेबाजी नहीं की। हर तीसरे मैच में बल्लेबाजी क्रम बदल दिया जाता।
उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने ऐसा इसीलिए किया, क्योंकि इससे टीम को फायदा हो रहा था। मगर इस वजह से मेरे करियर के आंकड़े खराब हो रहे थे। तेज गेंदबाज श्रीसंत के साथ केरल की ओर से खेले रॉबिन उथप्पा ने अब इस तेज गेंदबाज की तारीफ की है।
उथप्पा ने श्रीसंत की तुलना पूर्व कप्तान कपिल देव और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी से कर दी। उन्होंने कहा कि श्रीसंत वापसी के बाद लय में दिखाई दिए उनकी आउट स्विंग और गेंद की सीम पोजिशन अब भी देश में सबसे बेहतरीन है। आप कपिल देव और मोहम्मद शमी के साथ श्रीसंत को रख सकते है।