इस कड़ी में अब टीम इंडिया के एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो रॉबिन उथप्पा इन दिनों जिम में जमकर कसरत कर रहे हैं। उथप्पा ने थाई और सिक्स पैक ऐब्स की एक्सरसाइज का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
इस वीडियो में उथप्पा स्क्वाड्स लगाते और ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि रॉबिन उथप्पा का मजाक उड़ाते हुए उनके साथी खिलाड़ी इरफान पठान ने कमेंट करते हुए पूछा है कि क्या यह फोटोशॉप है?