सीएसके में बदलाव का दौर
सीएसके का टीम प्रबंधन पहले ही कप्तानी की जिम्मेदारी गायकवाड़ को सौंप चुका है। पिछले सीजन में चोट के कारण धोनी को फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी थी, लेकिन अब टीम भविष्य की ओर देख रही है। इसके अलावा संजू सैमसन को टीम में शामिल करना भी बदलाव और भविष्य की योजना का हिस्सा माना जा रहा है।
धोनी पूरी तरह तैयार
संन्यास की अटकलों के बीच धोनी की तैयारी से साफ है कि वह अभी पूरी तरह खेल पर फोकस कर रहे हैं। वह चेन्नई में टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। इससे पहले रांची में भी अभ्यास शुरू कर दिया था। धोनी ने आईपीएल में अब तक 278 मैच खेले हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए 5439 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में वह अधिकतर डेथ ओवरों में छोटे लेकिन प्रभावी कैमियो करते नजर आए थे और 13 पारियों में 196 रन बनाए थे।