फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK: क्या सीएसके को संजू सैमसन को बनाना चाहिए कप्तान? उथप्पा ने दिया ये जवाब; हैदराबाद के लिए कही ये बात

Sun, 22 Mar 2026 10:07 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉबिन उथप्पा का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को ही करनी चाहिए और फिलहाल संजू सैमसन को ये जिम्मेदारी नहीं सौंपनी चाहिए। सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, लेकिन अब वह सीएसके के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कप्तानी जारी रखने का समर्थन किया है। उथप्पा का कहना है कि ऋतुराज को ही टीम की कप्तानी करनी चाहिए। उन्होंने संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उथप्पा का मानना है कि इस महत्वपूर्ण बदलाव के दौर में गायकवाड़ के नेतृत्व कौशल को निखारने के लिए फ्रेंचाइजी को धैर्य रखना चाहिए।
विज्ञापन

उथप्पा बोले- धोनी की छाया से बाहर निकल रहे हैं सैमसन
उथप्पा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि सीएसके को कप्तानी की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंप देनी चाहिए। ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान के रूप में जमने के लिए समय देना होगा। वह 2024 से टीम की कप्तानी कर रहे हैं। लोग चाहे कुछ भी कहें, वह एमएस धोनी की छाया से बाहर निकल रहे हैं। आप चाहते हैं कि वह पूरी तरह से उभर कर अपनी पहचान बनाएं। आप देखना चाहते हैं कि वह क्या कर सकते हैं।

हैदराबाद को खिताब का दावेदार नहीं मानते उथप्पा
उथप्पा का मानना है कि आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम खिताब की प्रबल दावेदार नहीं होगी। उथप्पा ने कहा कि भले ही हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर काफी दमदार नजर आ रहा हो, लेकिन टीम का गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर दिख रहा है। उथप्पा ने कहा, सनराइजर्स हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी देखना मनोरंजक होता है। हालांकि, इस तरह की बल्लेबाजी उन्हें आईपीएल जीतने में मदद नहीं करेगी। हैदराबाद की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर है। गेंदबाज ही होते हैं जो आपको ट्रॉफी दिलवाते हैं। हैदराबाद को अपने घरेलू मैदान पर सात मैच खेलने होते हैं, जहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसी है।
विज्ञापन

उथप्पा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभी ऐसा गेंदबाजी अटैक है जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से पैदा होने वाली अस्थिरता को संभाल सके, खासकर तब जब उनका टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन न करे। हम सभी ने पिछले सीजन में देखा था कि क्या हुआ था। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन के अलावा, कोई भी अन्य बल्लेबाज आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं उठा पाया था। जब टॉप ऑर्डर विफल रहा तो गेंदबाज भी उस स्कोर का बचाव करने में असमर्थ रहे। यही वजह है कि मैं इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब का एक दावेदार नहीं मानूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें