इंग्लैंड के क्रिकेटर मोंटी पनेसर के बाउंसरों पर पेशाब करने को लेकर इतना बवाल मचा हुआ है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है।
इससे पहले भी इंग्लैंड के क्रिकेटर इस तरह की हरकतें करते रहे हैं। इंग्लैंड के क्रिकेटर रॉबर्ट पील और बॉबी पील ने तो पिच पर ही पेशाब कर दिया था।
भारत के दो सांख्यिकीविद सुधीर वैद्य और मोहनदास मेनन ने बाउंसरों पर पेशाब करने वाली घटना में फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों के शामिल होने को अद्वितीय कहा है।
मगर, क्रिकेट के जानकार पीटर चर्च के अनुसार ऐसी और भी घटनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘बॉबी पील के बारे में आप क्या कहेंगे, जिन पर मैदान पर पेशाब करने का आरोप लगा था।’
इंग्लैंड के पहली पीढ़ी के क्रिकेटर दिवंगत रॉबर्ट पील पर भी पिच पर पेशाब करने का आरोप लगा था।
पील ने 1897 में बरामॉल लेन, शेफील्ड में यॉर्कशायर के कप्तान लॉर्ड हॉवक के सामने पिच पर पेशाब कर दिया था।
तब हॉवक ने पील को एकादश से तुरंत हटा दिया था। 1941 में उनका निधन हो गया था। ऑलराउंडर रॉबर्ट पील ने इंग्लैंड के लिए 20 टेस्ट मैच खेले थे।