युवराज सिंह और युसूफ पठान
- फोटो : twitter@RSWorldSeries
युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीरीज का अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। उन्होंने आउट होने से पहले 41 गेंदों में ताबड़तोड़ 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। युवराज के इस सीरीज में चार पारियों में 171 रन हो गए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।