फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों के अरमानों पर फिरा पानी, कोरोना के चलते रद्द हुआ रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज

Fri, 13 Mar 2020 09:36 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोड सेफ्टी वर्ल सीरीज, सचिन और लारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली रोड सेफ्टी वर्ल सीरीज को महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए रद्द कर दिया गया है। पीटीआई को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सीरीज को रद्द कर दी गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आयोजकों ने बचे हुए मैचों को बाद में किसी और समय कराने पर सहमति जताई है। ये मैच तब खेले जाएंगे, तब इन्हें आयोजित कराने के लिए समय सही होगा।'

आयोजकों ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में होने वाले मैचों को भी नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया था। इससे पहले इन्हें खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया था, लेकिन फिलहाल इन्हें रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस संक्रमण को महामारी घोषित किया है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 10 मामले सामने आए हैं। भारत ने अब तक 70 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दुनिया भर में बुधवार तक 124101 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके थे जबकि 113 देशों और क्षेत्रों में 4566 लोगों की जाने जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें