फोगाट बहनों में सबसे छोटी पहलवान ऋतु फोगाट को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) से बाहर कर दिया गया है। ऋतु ने हाल ही में मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) में पदार्पण का फैसला किया था। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने ऋतु को टॉप्स से बाहर करने का फैसला किया चूंकि उन्होंने खुद को टोक्यो ओलंपिक के लिए उपलब्ध नहीं बताया है।
वह सिंगापुर में एमएमए में पदार्पण करेंगी। बैठक में पांच पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए टॉप्स में शामिल करने का भी फैसला लिया गया। इनमें मनोज सरकार और प्रमोद भगत (पुरुष एकल एसएल 3), सुकांत कदम, तरुण और सुहास (पुरुष एकल एसएल 4) शामिल हैं। छह तैराकों को भी 2024 ओलंपिक के लिए डेवलपमेंटल ग्रुप में शामिल किया गया है।