फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के सफलता मंत्र को अपना रहे हैं ऋषभ पंत, इसलिए बनाए जा रहे रिकॉर्ड्स

Mon, 15 Jan 2018 03:24 PM IST
विराट कोहली के इस मंत्र को अपना रहे हैं ऋषभ पंत, इसलिए बनाते जा रहे रिकॉर्ड्स
विज्ञापन
रिषभ पंत
विज्ञापन

टी-20 स्पेशलिस्ट ऋषभ पंत भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार को मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हिमाचल के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में 100 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस लाजवाब पारी में ऋषभ ने  12 छक्के और 4 जबर्दस्त चौके लगाए।

विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जब ऋषभ ने मैदान पर अपने बल्ले से कोहराम मचाया है। इससे पहले साल 2016 में ऋषभ ने 48 गेंदों पर फर्स्ट क्लास करियर का सबसे तेज शतक लगाया था। ऋषभ ने कहा कि 2016-17 और 2017-18 में उनके प्रदर्शन में काफी बदलाव आया है। इस दौरान उन्होंने दो बार तेज शतक लगाए हैं।

अपने इस कारनामे से खुश ऋषभ ने कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी का यह गुर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से सीखा है। उन्होंने कहा, 'मैं कभी रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं खेलता। मैं सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देता हूं और रिकॉर्ड खुद-ब-खुद बन जाते हैं।
विज्ञापन


बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, 'अपने दिमाग को संतुलित रखते हुए खेलने से मुझे काफी फायदा मिल रहा है। अब वह तेज खेलने से ज्यादा लंबे समय तक टिकने और स्कोर बनाने पर ध्यान देते हैं। बताते चलें कि ऋषभ के इस शानदार प्रदर्शन से दिल्ली की टीम ने हिमाचल पर 10 विकेट से जीत दर्ज की है।

इस मैच में अपनी बल्लेबाजी पर बोलते हुए ऋषभ ने बताया कि शुरुआत में कुछ अच्छी गेंदों को उन्होंने जाने दिया था। उन्होंने एक के बाद एक लगातार 2-3 गेंदें छोड़ीं। लेकिन जब उनकी आंखें गेंद पर जम गई तब स्कोर अपने आप बनने लगा। उन्होंने कहा, 'मैच जीतने के बाद मुझे लगा था कि मैंने 40-45 गेंदें खेली होंगी। लेकिन मुझे बहुत बाद में पता चला कि मैंने सिर्फ 32 गेंदों में टी-20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें