फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: दूसरे दिन भी मैदान पर नहीं उतरे पंत, जुरेल कर रहे विकेटकीपिंग; बीसीसीआई ने फिटनेस पर दी जानकारी

Fri, 11 Jul 2025 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पंत बाएं हाथ की तर्जनी उंगली की चोट से अभी उबर नहीं पाए हैं और तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के शेष भाग के दौरान विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला। पंत पहले दिन के खेल के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। चोट लगने के बाद मैदान में दिए गए उपचार के बाद भी पंत को कोई फायदा नहीं हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए थे जिनकी जगह ध्रुव जुरेल को भेजा गया जबकि वह तीसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में भी शामिल नहीं थे।
विज्ञापन

सहज नजर नहीं आए पंत 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पंत बाएं हाथ की तर्जनी उंगली की चोट से अभी उबर नहीं पाए हैं और तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी के शेष भाग के दौरान विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। पंत ने  मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अभ्यास करने की कोशिश की लेकिन वह पूरी तरह सहज नहीं दिखे।

अंगुली में लगी थी गेंद 
पारी के 34वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद को लेग साइड में रोकने के लिए डाइव लगाने के बाद पंत दर्द से कराह रहे थे। पंत गेंद पर हाथ लगाने में कामयाब रहे लेकिन इसे पूरी तरह से रोक नहीं पाए। इसके बाद खेल कुछ देर के लिए रुका रहा क्योंकि भारतीय सहयोगी स्टाफ पंत के हाथ का उपचार करने के लिए मैदान में थे। लेकिन खेल फिर से शुरू होने पर वह विकेटकीपिंग करने में असमर्थ हो गए। अंत में बुमराह का ओवर समाप्त होने के बाद पंत मैदान से बाहर चले गए थे। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने पंत की फिटनेस को लेकर बयान जारी कर रहा, ऋषभ पंत अपनी बाईं तर्जनी अंगुली पर लगी चोट से अब भी उबर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट में हो रही सुधार पर लगातार नजर रख रही है। दूसरे दिन भी ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें