ऋषभ पंत खतरनाक दिख रहे एश्टन टर्नर को उस समय स्टंप करने से चूक गए, जब वह महज 38 रन बनाकर खेल रहे थे. दरअसल, पारी का 44वां ओवर फेंक रहे युजवेंद्र चहल की पहली गेंद पर एश्टन टर्नर क्रीज से बाहर निकल आए थे, लेकिन स्टंप के पीछे पंत उस गेंद को गैदर नहीं कर पाए और स्टंपिंग का शानदार मौका गंवाया। यह गेंद वाइड रही।