फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और रिकॉर्ड: पंत की पारी से गदगद गिलक्रिस्ट ने दी बधाई, भारतीय विकेटकीपर ने यूं जाहिर की खुशी

Sat, 06 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

  • एडम गिलक्रिस्ट ने दी ऋषभ पंत को बधाई
  • शतक जड़कर पंत ने गिलक्रिस्ट के साथ दर्ज कराया अपना नाम
  • एडम गिलक्रिस्ट के बाद पंत यह कमाल करने वाले दुनिया के दूसरे और एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की शानदार शतकीय पारी से खुश होकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने उन्हें (पंत) बधाई दी है। गिलक्रिस्ट ने ट्वीट कर कहा, आप कितना हासिल करते हो ये मायने नहीं रखता लेकिन कब हासिल करते हो ये मायने रखता है। जब आप टीम की जरूरत के हिसाब से खुद को ढालते हैं तो आप सही मायने में मैच विजेता होते हैं। गिलक्रिस्ट के इस ट्वीट के जवाब में पंत ने उन्हें शु्क्रिया अदा किया। पंत ने ट्वीट कर कहा, 'शुक्रिया, आपका ऐसा कहना बहुत मायने रखता है।'

विज्ञापन

 

 

पंत चौथे टेस्ट के दूसरे दिन छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 118 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक जड़कर पंत ने अपना नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के साथ दर्ज करा लिया। पंत एडम गिलक्रिस्ट के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे और एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।

बता दें कि पंत का यह भारतीय सरजमीं पर पहला शतक है, जबकि टेस्ट करियर का तीसरा। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था। उन्होंने साल 2018 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरा टेस्ट शतक इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 (सिडनी) में लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें