फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: ऋषभ पंत बोले- टी20 विश्व कप से पहले बेचैन है पूरी टीम, जानें क्या है वजह ?

Wed, 17 Aug 2022 10:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि टीम इंडिया आगामी विश्व कप की तैयारी में जुटी हुई है, लेकिन सभी खिलाड़ी थोड़े चिंतित हैं। 2022 टी20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है। 
 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि आगामी विश्व कप को लेकर पूरी टीम थोड़ी चिंतित है। सभी खिलाड़ी विश्व कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन पिछले विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद सभी खिलाड़ी थोड़े बेचैन हैं। 2022 टी20 विश्व कप का आयोजन अक्तूबर और नवंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया में होना है। 
विज्ञापन


विक्टोरिया टूरिज्म के एक कार्यक्रम के दौरान ऋषभ पंत ने कहा पंत ने कहा, "विश्व कप नजदीक है, पूरी टीम थोड़ी नर्वस है, लेकिन साथ ही एक टीम के रूप में हम अपना 100 प्रतिशत देना पसंद करते हैं और अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यही एकमात्र चीज है जो हम कर सकते हैं।" 

2013 में चैंपियंस ट्रॉफी की जीतने के बाद से भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और टीम इस बार सूखे को तोड़ने के लिए टीम के खिलाड़ी उत्सुक है। पंत ने कहा, 'उम्मीद है कि हम फाइनल में पहुंचेंगे और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भारतीय टीम के रूप में, हम ऑस्ट्रेलिया में हमारे समर्थन के लिए अधिक से अधिक समर्थक चाहते हैं। हमारे लिए हर खुशी मायने रखती है। इससे हमें विश्वास होता है कि हम जीत सकते हैं।"
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में ही 2020-21 में भारतीय टेस्ट टीम की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के दो साल से भी कम समय के बाद पंत आत्मविश्वास से भरपूर होंगे।

पंत ने अपनी दो बेहतरीन पारियों को याद करते हुए कहा, "यह मेरे अब तक के क्रिकेट करियर में मेरे पसंदीदा क्षणों में से एक है। मुझे खुशी है कि मैं उस दिन अपनी टीम को मैच जीतने में मदद कर सका और वह अद्भुत टेस्ट मैच और सीरीज हमने जीती।" पंत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की भी प्रशंसा की, जो टी 20 विश्व कप में बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच की मेजबानी करेगा।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यहां अद्भुत माहौल है, क्योंकि यह दुनिया भर के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। विशेष रूप से वहां भारतीय फैंस की भीड़ हमारे लिए शानदार है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें