फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPl 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ब्रेक लेंगे पंत, आईपीएल में अभियान समाप्त होने पर आया बयान

Wed, 28 May 2025 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत का कहना है कि महत्वपूर्ण गेंदबाजों की चोट के कारण लखनऊ के लिए इस सीजन अभियान अच्छा नहीं रहा। इस सीजन रन बनाने के लिए जूझ रहे पंत ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में टीम का अभियान समाप्त होने के बाद बताया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कुछ दिनों का ब्रेक लेंगे। लखनऊ को आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपने अंतिम मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंत ने इस मैच में शतक लगाया था, लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन

शतक लगाकर की फॉर्म में वापसी
इस सीजन रन बनाने के लिए जूझ रहे पंत ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ 152 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। इस दौरान मार्श ने 37 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, पंत ने 54 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह 61 गेंदों में 11 चौके और आठ छक्के की मदद 118 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, आरसीबी ने रोमांचक अंदाज में छह विकेट से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

'चोट की समस्या ने बढ़ाई दिक्कतें'
पंत ने मैच के बाद कहा, 'कुछ दिनों के लिए ब्रेक लूंगा और क्रिकेट के बारे में सोचूंगा। इंग्लैंड सीरीज सामने आ रही है और ताजा दिमाग से इसकी तैयारियां करनी है।' पंत का कहना है कि महत्वपूर्ण गेंदबाजों की चोट के कारण लखनऊ के लिए इस सीजन अभियान अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा, आपको 40 ओवर तक अच्छी क्रिकेट खेलनी होती है, टी20 में सिर्फ 20 ओवर तक अच्छा खेलकर आप मैच नहीं जीत सकते। टूर्नामेंट से पहले चोट की कई चिंताएं थी और यही कारण है कि हमारा अभियान अच्छा नहीं रहा। 

लखनऊ के लिए तेज गेंदबाज मोहसिन खान पूरे सीजन से बाहर हो गए थे, जबकि मयंक यादव ज्यादातर समय बाहर ही रहे। कुछ मैचों में उन्हें खेलने का मौका मिला, लेकिन चोट के कारण उन्हें फिर बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें