पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, विदाई लेना कभी आसान नहीं होता। दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर अद्भुत से कम नहीं रहा। मैदान के रोमांच से लेकर मैदान के बाहर के पल तक, मैं उन तरीकों से विकसित हुआ हूं जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं एक युवा के तौर पर इस टीम से जुड़ा था और पिछले नौ साल तक टीम के साथ रहा।
पंत ने प्रशंसकों के लिए लिखा, इस यात्रा को सार्थक बनाने वाले आप, प्रशंसक हैं। आपने मुझे गले लगाया, मेरा हौसला बढ़ाया और मेरे जीवन के सबसे कठिन दौर में मेरे साथ खड़े रहे। अब मैं आगे बढ़ रहा हूं तो मैंने अपने दिल में आपका प्यार और समर्थन साथ रखा है। जब भी मैं मैदान पर उतरूंगा तो आपका मनोरंजन करने के लिए तत्पर रहूंगा। मेरा परिवार बनने और इस यात्रा को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।
पंत संभालेंगे लखनऊ की कमान?
माना जा रहा है कि पंत आगामी सीजन में लखनऊ फ्रेंचाइजी की कमान संभालते नजर आएंगे। आईपीएल 2024 तक लखनऊ के लिए खेलने वाले राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा होंगे।