फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: दो महीने पहले कप्तान था यह खिलाड़ी, अब कर रहे संघर्ष, रोहित-राहुल द्रविड़ की ये कैसी रणनीति?

Wed, 31 Aug 2022 07:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान के खिलाफ इतने बड़े मैच में कार्तिक को मौका मिलने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप में भी विकेटकीपिंग के लिए टीम की पहली पसंद होंगे? क्या पंत को बाहर ही बैठना पड़ेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप के लिए जब टीम इंडिया का चयन हुआ तो दो विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल किए गए। युवा स्टार ऋषभ पंत के साथ-साथ अनुभवी दिनेश कार्तिक का चयन हुआ। ओपनर केएल राहुल भी विकेटकीपिंग कर लेते हैं, लेकिन उन्हें बतौर ओपनर ही चुना गया। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जब पंत का चयन नहीं हुआ तो प्रशंसकों को हैरानी हुई। उनकी जगह कार्तिक को खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन


कार्तिक को मैच में एक गेंद खेलने का मौका मिला और उन्होंने एक रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने मैच को फिनिश किया और टीम इंडिया ने मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के खिलाफ इतने बड़े मैच में कार्तिक को मौका मिलने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप में भी विकेटकीपिंग के लिए टीम की पहली पसंद होंगे? क्या पंत को बाहर ही बैठना पड़ेगा?

आईपीएल के बाद से दोनों के क्या हैं रिकॉर्ड?

दक्षिण अफ्रीका से सीरीज

आईपीएल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरी। रोहित शर्मा को आराम दिया गया। केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए। ऐसे में ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई। सीरीज 2-2 से बराबर रही। पंत ने 29, 5 16, 17 और नाबाद एक रन बनाए। कार्तिक ने सीरीज में नाबाद एक, नाबाद 30, छह और 55 रन की पारी खेली। एक मैच में उन्हें बल्लेबाजी नहीं मिली। आंकड़ों से साफ है कि पंत से उनका प्रदर्शन बेहतर रहा।

इंग्लैंड में पंत ने की थी ओपनिंग
पंत इसके बाद टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड गए। वहीं, कार्तिक आयरलैंड पहुंचे। कार्तिक ने आयरलैंड में नाबाद पांच और शून्य का स्कोर किया। इंग्लैंड में तीन मुकाबलों में उन्होंने 11, 12 और छह रन बनाए। वहीं, पंत ने 26 और एक रन बनाए। हैरानी की बात तो यह है कि इंग्लैंड में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने प्रयोग करते हुए पंत से ओपनिंग करवाई।

वेस्टइंडीज में चौथे नंबर पर उतरे पंत
इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज गई। वहां पंत से ओपनिंग नहीं करवाई गई। टीम की योजना में फिर से बदलाव हुआ और पंत को मध्यक्रम में चौथे नंबर पर उतारा गया। यहां पंत ने 14, 24, नाबाद 33 और 44 रन की पारी खेली। दूसरी ओर, कार्तिक ने नाबाद 41, सात, छह 12 रन का स्कोर किया। दोनों खिलाड़ियों को इसके बाद एशिया कप के लिए चुना गया।
विज्ञापन

एशिया कप में क्यों ड्रॉप हुए पंत?
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने चौंकाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में पंत को बाहर रखा। एक खिलाड़ी जो तीन सीरीज पहले टीम का कप्तान था उसकी जगह प्लेइंग-11 में भी नहीं थी। रोहित ने टॉस के दौरान बस इतना कहा कि पंत इस मैच में नहीं खेल रहे। कार्तिक ने विकेटकीपिंग में मिला-जुला प्रदर्शन किया। द्रविड़ और रोहित लगातार प्रयोग कर रहे हैं। अब देखना है कि वर्ल्ड कप तक वह पंत और कार्तिक का इस्तेमाल किस तरह करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें