फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत सड़क हादसे के शिकार, पैर में फ्रैक्चर, पांच प्वाइंट में जानें कब क्या हुआ?

Fri, 30 Dec 2022 12:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rishabh Pant Mercedes Car Accident News: ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार डिवाइडर से टकराई है। हादसे के बाद कार में आग लग गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाले। उनके सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे के बाद पंत की हालत स्थिर बनी हुई है।
 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाले और राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई।
विज्ञापन


पंत के सिर और पैर में चोट आई है। उनकी पीठ में भी काफी चोट है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
तेर रफ्तार में थी गाड़ी
पंत की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची, जिसके बाद उसमें आग लग गई l घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। जहां हादसा हुआ है, वहां ब्लाइंड स्पॉट है। वहां पहले भी हादसे होते रहे हैं। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में पंत की हालत गंभीर थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ।

सिर में टांके, पैर में फ्रैक्चर
पंत की हालत सुधरने के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। सक्षम हॉस्पिटल के डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर आया है और माथे पर भी चोट है। माथे पर कुछ टांके लगाए गए हैं।

हादसे के बाद ऋषभ पंत की कार - फोटो : सोशल मीडिया
रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ पहुंची कार
बताया जा रहा है कि पंत की गाड़ी तेज स्पीड से डिवाइडर के किनारे लगी लोहे की मजबूत रेलिंग से टकराई और रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची। तेज रफ्तार में होने की वजह से कार लगभग 200 मीटर तक घिसटने के बाद रुकी।

हादसे के बाद कार में लगी आग
हादसे के बाद कार में आग लग गई। बताया गया है कि मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह शीशे तोड़कर ऋषभ पंत को बाहर निकाला। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नारसन से रुड़की की ओर करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल में पहुंचाया गया।

लोगोंं ने लूट लिए पैसे
ऋषभ पंत जिस मर्सिडीज कार से अपने घर लौट रहे थे, उसका नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। हादसे के बाद पंत की कार से पैसे भी गिर गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उठा लिया। हादसे के समय पंत कार में अकेले थे और उनकी गाड़ी में लगभग तीन से चार लाख रुपये थे। सुबह उन्हें झपकी लगी और हादसे का शिकार हो गए।
 
विज्ञापन

ऋषभ पंत की कार - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। दूसरे टेस्ट में वह शतक से चूक गए थे, लेकिन बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने भारत को मैच में आगे कर दिया था और इसी वजह से दूसरी पारी में अहम बल्लेबाजों के फेल होने के बावजूद टीम इंडिया यह मैच जीत गई थी। हालांकि, वनडे और टी20 में खराब प्रदर्शन के चलते हाल ही में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें