फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए पंत रणजी ट्रॉफी से कर सकते हैं वापसी, मेडिकल टीम से मंजूरी का इंतजार

Mon, 06 Oct 2025 09:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाएं हाथ के बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। उनके दाएं पैर में चोट आई थी, इसके बावजूद वह अगले दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे जिससे स्थिति और बिगड़ गई थी। इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आ सकते हैं। बता दें कि, बाएं हाथ के बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। उनके दाएं पैर में चोट आई थी, इसके बावजूद वह अगले दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे जिससे स्थिति और बिगड़ गई थी। इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

10 अक्तूबर को मिल सकती है मंजूरी
टाइम्स ऑफ इंडिया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा, 'पंत के दाएं पैर की जांच इस हफ्ते बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में मेडिकल टीम द्वारा की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उन्हें 10 अक्तूबर तक खेलने की मंजूरी मिल सकती है। यह उनके लिए लंबा रिकवरी पीरियड रहा है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।'
विज्ञापन

पंत ने जताई दिल्ली के लिए रणजी खेलने की इच्छा
इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पंत ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली को सूचित किया है कि वह 25 अक्तूबर से शुरू होने वाले रणजी मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, बशर्ते उन्हें मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस मिल जाए। डीडीसीए के एक अधिकारी ने बताया, 'पंत ने अभी तक किसी तारीख की पुष्टि नहीं की है कि वह दिल्ली कैंप से कब जुड़ेंगे। पहले वह सीओई से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। 15 अक्तूबर से शुरू होने वाले पहले रणजी मैच में खेलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, लेकिन अगर वह उपलब्ध हुए तो टीम की कप्तानी भी करेंगे।'  भारत को 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। पंत 5 नवंबर तक दो रणजी मैच खेल सकते हैं, जिससे उन्हें टेस्ट सीरीज से पहले मैदान पर वापसी का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें