फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs DC: सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत, खाता भी नहीं खोल पाए; ड्रेसिंग रूम में दिखे निराश

Tue, 22 Apr 2025 09:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रशंसकों की इस बात से हैरानी हुई कि जब टीम को पंत की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वह क्यों नहीं उतरे। पंत को अंतिम ओवर में जाकर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। पंत के इतनी ऊपरी क्रम पर उतरने से प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। पंत बल्लेबाजी के लिए उस वक्त उतरे जब लखनऊ की पारी समाप्त होने में दो गेंद शेष थी। पंत इस मैच में भले ही दो गेंद खेलने उतरे, लेकिन खाता भी नहीं खोल सके और उन्हें मुकेश ने पारी की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया। लखनऊ की पारी समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम में निराश नजर आए और टीम प्रबंधन के सदस्यों के साथ कुछ बातचीत करते दिखे। 
विज्ञापन

दिल्ली ने दिया 160 रनों का लक्ष्य 
दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी के टूटने के बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए मार्करम ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि मार्श ने 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 45 रन बनाए। 

ये भी पढ़ें: LSG vs DC: पिछली छह पारियों में चार अर्धशतक लगा चुके हैं एडेन मार्करम, आठ सीजन बाद अक्षर ने डाला पहला ओवर

मार्करम-मार्श ने दिलाई मजबूत शुरुआत 
पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्श और मार्करम ने लखनऊ को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। मार्करम ने इस दौरान 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जो उनका इस सीजन चौथा पचासा है। दुशमंता चमीरा ने हालांकि, मार्करम को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मार्करम के आउट होते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और उसने 23 रन के अंतराल पर चार विकेट गंवा दिए। 
विज्ञापन

पंत के ऊपरी क्रम में उतरने से निराश हुए फैंस 
लखनऊ की स्थिति खराब दिख रही थी, लेकिन पंत क्रीज पर नहीं उतरे। प्रशंसकों की इस बात से हैरानी हुई कि जब टीम को पंत की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वह क्यों नहीं उतरे। पंत को अंतिम ओवर में जाकर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। पंत के इतनी ऊपरी क्रम पर उतरने से प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की। हालांकि, पारी खत्म होने के बाद जिस तरह पंत टीम प्रबंधन से बहस करते नजर आए, उससे इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि वह इस फैसले से खुश नहीं थे। पंत को लखनऊ ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अब उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। पंत ने इस सीजन अब तक नौ पारियों में 96.36 के स्ट्राइक रेट और 13.25 के औसत से 106 रन बनाए हैं। पंत के बल्ले से इस दौरान अब तक एक अर्धशतक निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें