फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत और नवदीप सैनी दिल्ली की टीम में शामिल, विजय हजारे ट्रॉफी में करेंगे शिरकत

Thu, 19 Sep 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋषभ पंत/नवदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को 24 सितंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। टीम की कमान ध्रुव शोर को सौंपी गई है। दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत पहले ही दिन विदर्भ के खिलाफ करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली सीनियर चयनसमिति के अध्यक्ष अतुल वासन ने कहा, ‘पंत के कम से कम दो या तीन मैचों में खेलने की संभावना है। इसके बाद वह राष्ट्रीय टीम से जुड़े जाएंगे। पंत ने स्वयं कहा है कि वह खेलना चाहते हैं।’भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्तूबर से शुरू होने पहले टेस्ट मैच के लिए 29 सितंबर को विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली की टीम

ध्रुव शोरे (कप्तान), नितीश राणा, ऋषभ पंत, हिम्मत सिंह, हितेन दलाल, कुणाल चंदेला, ललित यादव, पवन नेगी, नवदीप सैनी, सुबोध भाटी, कुलवंत खेजरोलिया, मनन शर्मा, कुंवर भिदुड़ी, विकास टोकस, तेजस बारोका, अनुज रावत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें