फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आखिरी ओवर में ठोके ताबड़तोड़ 22 रन, टेस्ट सीरीज से पहले पंत का तूफानी शतक

Sat, 12 Dec 2020 06:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऋषभ पंत के आक्रामक और हनुमा विहारी ने संयमित शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जा रहे दूसरे अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारत की स्थिति मजबूत कर दी और टेस्ट टीम में चयन का अपना दावा भी पुख्ता कर लिया। भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 386 रन बनाकर कुल 472 रन की बढत ले ली है, इससे पहले भारत के 194 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 'ए' टीम 108 रन पर आउट हो गई थी।

विज्ञापन

साहा के ऊपर पंत का दांवा

ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
पंत को उस समय शतक तक पहुंचने के लिए 19 रन चाहिए थे जब जैक विल्डरमथ दूसरे दिन का आखिरी ओवर फेंक रहे थे। पंत ने चार चौके और एक छक्का लगाकर शतक पूरा किया और वह 73 गेंद में 103 रन बनाकर खेल रहे हैं, उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाए। दूसरे दिन के आखिरी सत्र में पंत की आक्रामक बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया 'ए' के गेंदबाज दबाव में आ गए, इसके साथ ही पंत ने 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू हो रहे दिन रात के पहले टेस्ट में ऋधिमान साहा की जगह विकेटकीपर के स्थान के लिए अपना दावा पक्का कर लिया। 

 

हनुमा विहारी का भी शतक

हनुमा विहारी - फोटो : social Media
दूसरी ओर विहारी ने 194 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 78 गेंद में दस चौकों की मदद से 65 रन बनाए। गिल ने दर्शनीय स्ट्रोक्स लगाकर सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए दावा पेश किया, वहीं विहारी के रूप में भारत अतिरिक्त बल्लेबाज को उतार सकता है। सुबह पृथ्वी शॉ दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। शॉ का खराब प्रदर्शन लगातार जारी रहा और अगर यही स्थिति रही तो वह अपना स्थान गिल को गंवा सकते हैं। गिल बड़े दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए, उन्होंने लेग स्पिनर मिशेल स्वैप्सन को फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया. लेकिन चूक गए।
 
विज्ञापन

शुभमन गिल पर विवादित फैसला

शुभमन गिल - फोटो : social media
गेंदबाज ने पगबाधा की अपील की जबकि गेंद पहली स्लिप में गई जहां सीन एबॉट ने डाइव लगाकर कैच लपका। टीवी रिप्ले से कुछ पता नहीं चला और अभ्यास मैच में डीआरएस या स्निकोमीटर भी नहीं था। ऐसे में गिल को पवेलियन लौटना पड़ा, इसके साथ ही गिल और मयंक अग्रवाल की दूसरे विकेट की 104 रन की साझेदारी का भी अंत हो गया। विहारी और अजिंक्य रहाणे ने 78 रन की साझेदारी की। बीच में बारिश के कारण कुछ देर खेल रूका। रहाणे (38) के आउट होने के बाद पंत मैदान पर आए और आते ही मनचाहे शॉट्स खेलना शुरू कर दिया, उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 43 गेंदों में पूरा किया। विहारी ने अपनी पारी में 13 चौके लगाए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें