फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो भी उतना ही विशेष जितना बीजिंग ओलंपिक: फेल्प्स

Tue, 26 Mar 2019 08:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइकल फेलप्स - फोटो : pti
विज्ञापन

महान ओलंपियन माइकल फेल्प्स के नाम रिकार्ड 28 पदक हैं और वह मानते हैं कि बीजिंग ओलंपिक उनके लिए सर्वश्रेष्ठ रहे थे, लेकिन रियो ओलंपिक भी उनके लिए उतने ही विशेष रहे। 

विज्ञापन


फेल्प्स ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में जिन सभी स्पर्धाओं में भाग लिया, उनमें आठ स्वर्ण पदक हासिल किए। 2012 लंदन खेलों में उन्होंने चार स्वर्ण और दो रजत पदक जीते, लेकिन इसके बाद अमेरिकी महान खिलाड़ी को व्यक्तिगत परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे वह अवसाद में चल गए। बाद में उन्होंने आत्महत्या करने के विचार की भी बात का खुलासा किया था। 

फेल्प्स ने फिर संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन दो साल बाद फिर से 2014 में खेल में वापसी की। वापसी के पश्चात उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। 
विज्ञापन


इस 33 साल के तैराक ने यहां कहा, ‘2008 ओलंपिक आंकड़ों के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ थे। यह कहना मुश्किल होगा कि ये सबसे शानदार नहीं थे क्योंकि मैंने आठ पदक जीते थे, लेकिन रियो में वापसी करते हुए फिर से ऊपर पहुंचना भी शानदार प्रक्रिया थी। यह बीजिंग से बिलकुल ही अलग था ,लेकिन मैंने इसमें भी उतना ही लुत्फ उठाया।‘
विज्ञापन


अपनी वापसी की यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि यह सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण था लेकिन खुद पर भरोसे ने इसे संभव बनाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें