एपल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की बिक्री शुक्रवार से शुरू
- फोटो : amarujala.com
लोग लाइन में लगे रहे, रिंकू ने ऑनलाइन मंगवा लिया
नए आईफोन को खरीदने के लिए जहां कई लोग स्टोर के बाहर लाइन में लगे नजर आए, वहीं रिंकू सिंह ने इसे ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए महज कुछ मिनट में अपने पास मंगवा लिया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
आईफोन 18 प्रो खरीदने के लिए दिखा जबरदस्त उत्साह
- आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने के साथ ही एपल स्टोर्स पर दिखी भीड़ से नए मॉडल को लेकर ग्राहकों का उत्साह साफ नजर आया।
- किसी ने सुबह 5 बजे पहुंचकर इंतजार किया, तो कोई 10 से 12 घंटे पहले ही कतार में लग गया। वहीं कुछ ग्राहक दूसरे शहरों से खास तौर पर नए आईफोन खरीदने पहुंचे।
- इस दौरान एक ग्राहक ने आईफोन लॉन्च को त्योहार जैसा बताया, जो नए प्रो मॉडल की बिक्री के पहले दिन ग्राहकों के उत्साह को दिखाता है।
आईफोन 18 प्रो की कीमत और ऑफर
- आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत करीब 1,64,900 है। इस कीमत में 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं इसका टॉप-एंड वेरिएंट 2TB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत लगभग 3,14,900 है।
- वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत तकरीबन 1,79,900 है। इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके 2TB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 3,29,900 है।
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई।
- फोटो : @yadavakhilesh
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को, लखनऊ में लेंगे सात फेरे
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी की तारीख और स्थान तय होने के बाद दोनों परिवारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में हुई थी। सगाई के बाद से ही दोनों की शादी की तारीख को लेकर चर्चा थी। अब 4 दिसंबर की तारीख तय होने के साथ विवाह समारोह की तस्वीर साफ हो गई है। शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं।