नम आखों से दी अंतिम विदाई
रिंकू के पिता तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे, जहां लंबी बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। शुक्रवार को खानचंद का पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया, जहां स्टार बल्लेबाज और उनके पिता ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। रिंकू की कामयाबी में उनके पिता की अहम भूमिका रही।
मां-पिता के साथ रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू सिंह के पिता का निधन
- फोटो : Instagram
पिता ने नहीं आना दिया रिंकू पर जिम्मेदारी का बोझ
रिंकू सिंह के जन्म से कामयाब होने के बाद तक उनके पिता खानचंद कंधों पर सिलिंडर ढोते रहे, पर रिंकू हमेशा क्रिकेट में रहे। रिंकू को कभी भी पिता ने सिलिंडर ढोने की नौबत नहीं आने दी। आज रिंकू के पिता उन्हें छोड़कर चले गए, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: क्या टी20 विश्वकप के बाकी मैच खेलेंगे रिंकू सिंह?: पिता के निधन पर लौट सकते हैं घर; भारत-विंडीज के बीच नॉकआउट