फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC 2023: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले शुभमन गिल से डरे कंगारू, पोंटिंग बोले- वह भारत को जीत दिला सकते हैं

Sat, 03 Jun 2023 02:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

केएल राहुल के चोटिल होने के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर भी होगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि शुभमन की क्लास और शॉट चयन उनको टीम में एक अहम भूमिका प्रदान करती है।
 
विज्ञापन
शुभमन गिल का शतक - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के समापन के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस का पूरा ध्यान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में है। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले शुभमन गिल और मोहम्मद शमी ने कंगारू खिलाड़ियों की नींद उड़ा दी है। खिताबी मुकाबले से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा है कि शुभमन गिल और मोहम्मद शमी भारत को चैंपियन बना सकते हैं। 
विज्ञापन


केएल राहुल के चोटिल होने के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर भी होगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि शुभमन की क्लास और शॉट चयन उनको टीम में एक अहम भूमिका प्रदान करती है।

रिकी पोंटिंग ने कहा- वह शानदार युवा खिलाड़ी हैं। उनके पास वह आक्रामक नजरिया है और वह थोड़े स्वैग्गर किस्म के भी हैं। उनके पास प्रतिभा है। उनका फ्रंट फुट पुल शॉट, जो वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलते हैं, उस शॉट की ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ जरुरत पड़ सकती है। आईपीएल के दौरान गिल शानदार फॉर्म में नजर आए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। हालांकि वह गुजरात को दूसरा आईपीएल खिताब नहीं दिला सके लेकिन वह आशा कर रहे होंगे की भारत को इस महत्वपूर्ण ट्रॉफी में जीत दिलाएं।
विज्ञापन


पोंटिंग ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए कहा "मुझे लगता है की शमी को अपनी गेम को एक नए स्तर पर ले जाना होगा, अगर भारत को यह मैच जीतना है। अगर आप ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से भी पूछेंगे तो वह अच्छे से जानते हैं कि शमी कितने बेहतरीन गेंदबाज हैं चाहे गेंद पुरानी हो या नई, चाहे भारत हो या ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जानते हैं शमी कितने प्रतिभाशाली हैं और कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें