सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम स्क्वॉड में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है तो कुछ खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स ने टिम पेन पर भरोसा जताते हुए उन्हें ही कप्तानी के पद पर बरकरार रखा है।
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में काफी समय से चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। साथ ही 20 महीने से टीम से बाहर रहे पीटर सिडल की भी टीम में लौट आए हैं। इसके अलावा एरोन फिंच और ट्रेविस हेड जैसे लिमिटेड ओवर स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।
भारत 'ए' के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद उस्मान ख्वाजा को भी टेस्ट टीम में मौका मिला है। मार्नस लैबुसशेन और ब्रेंडन डॉगेट टीम में नए चेहरे हैं।
पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम पेन (कप्तान), एश्टन एगर, ब्रैंडन डॉगेट, एरोन फिंच, ट्रेविस हेड, जॉन हॉलैंड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लैबुसशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, शॉन मार्श, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, पीटर सिडल और मिचेल स्टार्क।