पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का नया सहायक कोच नियुक्त किया गया है। अगले महीने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रही टी-20 सीरीज के लिए उन्हें सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। इस दौरान पोंटिंग टीम के सीनियर कोच डैरेन लीमैन के साथ मिलकर काम करेंगे। इस सीरीज में पोंटिंग को मैथ्यू मॉट और ट्रॉय कूली का भी साथ मिलेगा।
बताते चलें कि सहायक कोच के रूप में रिकी पोंटिंग को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है, जब नियमित सहायक स्टाफ के सदस्य ग्रीम हिक, डेविड सैकर और ब्रैड हेडिन चार टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए
दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं। इससे पहले टीम
ऑस्ट्रेलिया के सीनियर कोच डैरेन लीमन कोच के रूप में अपनी सेवाएं आगे जारी रखने से साफ इंकार कर चुके हैं। वह साल 2019 के अंत तक ही ऑस्ट्रेलिया के कोच रहेंगे।
इससे पहले पोंटिंग पिछले साल श्रींलका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी टीम के साथ जुड़े थे। इसके अलावा रिकी पोंटिंग को तेज क्रिकेट का खास अनुभव भी रहा है। साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया पहला टी-20 मैच उन्हीं के नेतृत्व में खेला गया था।
इतना ही नहीं, साल 2005 और 2007 में खेले गए टी-20 विश्वकप में पोंटिंग कप्तान के रूप में टीम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही इस ट्राई सीरीज का पहला मैच 3 फरवरी को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा