फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Club Cricket: एक रन, एक वाइड और 10 विकेट; 427 रनों का पीछा करते हुए ये क्लब क्रिकेट टीम दो रन पर हुई ऑलआउट

Tue, 27 May 2025 12:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब और रिचमोंड क्रिकेट क्लब के बीच मिडलसेक्स लीग मैच में ऐसा हुआ जिसका स्कोरकार्ड देखकर सभी लोग हैरत में पड़ गए। रिचमोंड की टीम महज दो रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
क्रिकेट बैट - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट में जहां इन दिनों बड़े-बड़े स्कोर बनते दिखते हैं, वहीं इंग्लैंड की एक क्लब क्रिकेट टीम दहाई अंक तक का स्कोर भी नहीं खड़ा सकी। नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब और रिचमोंड क्रिकेट क्लब के बीच मिडलसेक्स लीग मैच में ऐसा हुआ जिसका स्कोरकार्ड देखकर सभी लोग हैरत में पड़ गए। रिचमोंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज दो रनों पर ऑलआउट हो गई और उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


10 में से आठ बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता
रिचमोंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और नॉर्थ लंदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में छह विकेट पर 426 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रिचमोंड की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम 5.4 ओवर में महज दो रन पर ऑलआउट हो गई। रिचमोंड की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि टीम के 10 में से आठ बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके और बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। रिचमोंड के लिए बल्ले से सिर्फ एक रन आया, जबकि दूसरा रन वाइड के जरिये निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें