फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: 'भारत-न्यूजीलैंड में कौन होगा विजेता, तय करेगा मौसम का मिजाज'

Tue, 25 May 2021 07:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली ने कहा इंग्लैंड में मौसम का मिजाज भी एक अहम भूमिका अदा सकता है। अगर मौसम ठंडा रहा तो यह मुकाबला न्यूजीलैंड के पक्ष में जाएगा
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कौन जीतेगा, यह कहना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सबकुछ इंग्लैंड की परिस्थिति पर निर्भर करेगा। हेडली ने कहा, 'सारी बात इस पर निर्धारित है कि कौन बेहतर तरीके से तैयारी करता है और खुद को जल्द से जल्द इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढ़ालता है।' उन्होंने आगे कहा, 'यहां मौसम का मिजाज भी एक अहम भूमिका अदा सकता है। अगर मौसम ठंडा रहा तो यह मुकाबला न्यूजीलैंड के पक्ष में जाएगा।' बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच 18 जून से 22 जून तक खेला जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, इस पूर्व ऑलराउंडर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली ने खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के ऊपर जीतने का काफी दबाव है क्योंकि लाखों भारतीय प्रशंसक उन्हें अपना प्रेणास्रोत्र मानते हैं। कोहली पर भारतीय क्रिकेट टीम को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक कायम रखने की जिम्मेदारी है। हेडली ने कहा, मैंने देखा है कि कोहली काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर हैं और सफलता हासिल करना चाहते हैं। कोहली पर जीत का दबाव मैदान पर उनकी आक्रामकता को सही ठहराता है। उन्होंने कहा, 'मैंने कई खिलाड़ियों को देखा है कि वह आक्रमक रूख अपनाते हैं और विपक्षी टीम के खिलाफ यह एक तरह की रणनीति है।'

हेडली ने कहा, 'टेस्ट चैंपियनशिप एक मुकाबला है। बेशक यह फाइनल है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी टीम इसे लेकर बहुत ज्यादा दबाव में होगी। यह एक तटस्थ आयोजन स्थल है, जिसमें किसी भी टीम को घरेलू फायदा नहीं होगा। हमें इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। दोनों टीमें एक निर्धारित समयावधि में अपने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची हैं।'
विज्ञापन


पहली बार तटस्थ स्थल पर मैच खेलेगा भारत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल होगा। जब दोनों टीम रोज बाउल में उतरेगी तो यह उसके करीब 89 वर्ष के टेस्ट इतिहास में पहला मौका होगा, जब वह तटस्थ स्थल पर टेस्ट मैच खेलेगी। बता दें कि इससे पहले 1999 में तटस्थ स्थल पर टेस्ट मैच खेलने का मौका था, लेकिन तब भारतीय टीम एशियाई टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच पायी थी, जो कि ढाका में खेला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें