फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Ghosh Appointed as DSP: विश्व विजेता ऋचा घोष को ममता सरकार का तोहफा, बंगाल पुलिस में बनाया डीएसपी

Sat, 08 Nov 2025 06:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व विजेता भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तोहफा दिया है। उन्हें बंगाल पुलिस में डीएसपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
ऋचा घोष बनीं डीएसपी - फोटो : PTI (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष अब बंगाल पुलिस में डीएसपी बन गई हैं। शनिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और बंगभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व तेज गेंदबाज व कप्तान झूलन गोस्वामी जैसे दिग्गज मौजूद रहे। बता दें कि, भारतीय महिला टीम ने रविवार (2 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 52 रनों से फाइनल में जीत हासिल कर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

ऋचा घोष - फोटो : BCCI Women-x
फाइनल में चमकीं थीं ऋचा
फाइनल मुकाबले में ऋचा घोष ने 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। महिला वनडे विश्व कप 2025 में 22 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया और एक अर्धशतक की मदद से 235 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 94 रनों का रहा। दाएं हाथ की बल्लेबाज को उनके अहम योगदान के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने 34 लाख रुपये और सोने के बल्ला और गेंद का रेप्लिका (प्रतिकृति) देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भारत ने महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता - फोटो : PTI
दो बार चूके, अब पार की आखिरी बाधा
एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीका का यह महिला विश्व कप का पहला फाइनल था, वहीं भारतीय टीम तीसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। भारतीय टीम इससे पहले मिताली राज की अगुआई में 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी थी। साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया था, जबकि 2017 में इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर रोमांचक फाइनल में भारत पर नौ रन से जीत दर्ज की की थी। भारतीय टीम दो बार खिताब के करीब आकर इससे चूक गई थी, लेकिन अब वह आखिरी बाधा पार करने में सफल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें